प्रियंका गांधी खैरागढ़ में थोड़ी देर बाद सभा को संबोधित करेंगी। जालबांधा में आयोजित सभा के मंच पर सीएम के साथ कई कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। प्रियंका इसके बाद बिलासपुर में भी सभा को संबोधित करेंगी। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगी। सोमवार को 8 महीने में पांचवीं बार छत्तीसगढ़ पहुंची।
बिलासपुर में सोमवार को होने वाली नामांकन रैली में शामिल होने के लिए पहले सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब प्रियंका गांधी इन सभाओं में शामिल होंगी। प्रियंका की यह रैली बिलासपुर संभाग में आने वाली सभी 25 सीटों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
खैरागढ़ में पहले चरण में होगी वोटिंग
प्रियंका गांधी लगभग 11 बजे राजधानी रायपुर पहुचेंगी। कुछ देर निजी होटल में आराम करने के बाद खैरागढ़ के लिए रवाना होंगी। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है और खैरागढ़ सीट पहले चरण की सीट है। खैरागढ़ से प्रियंका सीधे बिलासपुर जाएंगी।
दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। हालांकि बिलासपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है। बिलासपुर में सभा के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए प्रियंका रवाना हो जाएं
LIVE- खैरागढ़ के जालबाँधा में प्रियंका गाँधी की आमसभा #Congress #Chhattisgarh #BhupeshBaghel #DrRamanSingh #PriyankaGandhiVadra #DharmendraPradhan #DevendraFadnavis #CGElection2023 #BJP4IND#chhattisgarhelection2023 #Raipur https://t.co/57wPL6QzEn
— Sadhna News 24×7 (@SadhnaNews24X7) October 30, 2023