कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की आज से संसदीय लोकतंत्र की पारी शुरू हो गई है वायनाड से चार लाख से ज्यादा मतों से जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंची हैं। आज वह लोकसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ लीं। संसद भवन पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंची थीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा जिसके बाद वह हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को वायनाड से प्रत्याशी बनाया था। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखने लगेंगे।
प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र से अपने सांसद पद की शपथ ली. pic.twitter.com/dwnhftwxRC
— Pramod Yadav (@merafatehpur) November 28, 2024