प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ
दिल्ली में बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई महिला नेता सड़क पर बैठ गईं और पुलिस के साथ उनकी खींचतान शुरू हो गई.
पुलिसकर्मी जब प्रियंका गांधी को प्रदर्शन के दौरान वहां से हटाने की कोशिश कर रहे थे, तब वह सड़क पर लेट गईं. कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर पुलिस वाहन तक ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान सामने आए वीडियो में प्रियंका गांधी एक महिला कांस्टेबल की ओर हाथ बढ़ाती और उसे कोहनी मारती हुई दिखाई देती हैं.
जिन्होंने इंदिरा गांधी जी को नहीं देखा, वो प्रियंका गांधी जी को देख लें। 🦁🔥
शेरनी आज मैदान में है। ✊🇮🇳 @priyankagandhi https://t.co/czbrPVZlLM— NSUI (@nsui) October 7, 2026
हालांकि, इस घटना को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि कोहनी जानबूझकर मारी गई या पुलिस के साथ हो रही धक्का-मुक्की के दौरान ऐसा हुआ. दूसरी ओर, प्रियंका गांधी ने पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमीन पर गिराया और उनके शरीर पर खरोंचें आईं.
प्रदर्शनकारी नेता चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.
