असम दौरे पर प्रियंका गांधी, मां कामाख्या के दरबार में लगाई हाजिरी, की पूजा-अर्चना

असम में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल में कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी ने असम में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान से पहले ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को मैदान में उतार दिया है. असम के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंच गई हैं. प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी पहुंचते ही कामाख्या मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी थे. कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि कामाख्या माता का आशीर्वाद लेने आई. उन्होंने यह भी कहा कि असम की सभ्यता संस्कृति का आदर करते हुए आई हूं. कामाख्या देवी के साथ करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि दर्शन करने आई. मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा. प्रियंका गांधी के साथ असम चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार भी थे. प्रियंका गांधी का यह दौरा संगठन के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है. खास तौर पर ऐसे माहौल में, जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा जैसे कद्दावर नेता का बीजेपी में शामिल होना करीब-करीब तय बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *