दिल्ली में SIR का विरोध, आप नेता हिरासत में, जंतर-मंतर पर फोर्स तैनात, 12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद

SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें हिरसत में ले लिया गया। प्रदर्शन के लिए AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन), RJD सांसद मनोज झा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने लोगों से जंतर-मंतर पर शामिल होने की अपील की है। जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, क्या प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिर यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। मैं कहना चाहता हूं कि देश को पुलिस स्टेट में बदल देने के बावजूद ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृहमंत्री अपने गलत कामों को छिपा नहीं पाएंगे।