केन्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद में लगाई आग, हिंसा में 10 लोगों की मौत, भारत ने जारी की एडवाइजरी

अंतरराष्ट्रीय

केन्या में टैक्स का बोझ बढ़ाए जाने से गुस्साए हजारों लोगो ने संसद परिसर में घुस गए। केन्या की संसद में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के कुछ हिस्सों में आग लगा दी है। जिस समय प्रदर्शनकारियों ने केन्या की संसद के परिसर में घुसे सांसद कर बढ़ाने संबंधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। इस बीच नैरोबी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से झड़प में 10 लोगों की मौत हुई है। गोलीबारी में 50 लोग घायल हुए हैं। इस हिंसा को लेकर भारत सरकार भी चिंतित है। केन्या के नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां पर मौजूद भारतीयों के लिए कुछ गाइडलाइंस शेयर किए। भारतीय उच्चायोग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”केन्या में भारतीय नागरिकों के लिए सलाह मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं लोग बिना जरूरी काम के कहीं बाहर ना जाएं। वहीं, हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें।