लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद प्रदर्शन शुरू, नमाजियों ने पैरों से कुचले अमेरिका-इजराइल के झंडे
लखनऊ में अलविदा की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन शुरु हो गया है। मस्जिदों के बाहर जमीन पर अमेरिका-इजराइल के झंडे लगाए गए हैं। जिन्हें नमाजी कुचल कर आ-जा रहे हैं। शिया धर्म धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। पुराने लखनऊ में रुट डायवर्जन है। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा कर रहा है।
