रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम से पहले विरोध, बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर जताई आपत्ति

रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बजरंग दल की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को चेतावनी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “बजरंग दल के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सनी लियोनी का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होना प्रस्तावित था। बजरंग दल के इस विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। फिलहाल इस मामले में न तो जिला प्रशासन और न ही कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *