दुर्ग में आज से पं. प्रदीप मिश्रा की कथा, 450 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, CCTV-ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही शिव महापुराण कथा को लेकर पुलिस ने व्यापक और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है. पुलिस ने बताया कि गनियारी बोरई मार्ग श्रीराम पान पैलेस के पास दुर्ग, पुलगांव की ओर से आने वाली भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका, ठेलका डीह, राजनांदगांव की ओर से भेजा जाएगा. हरिओम किराना स्टोर के पास ग्राम बोरई तिराहा की ओर से भारी वाहनों को डायवर्सन करेंगे. सृष्टि इंजीनियर के पास चौराहा पर भारी वाहनों को डायवर्सन किया जाएगा.

शनि मंदिर अंजोरा मोड नगपुरा, जल बांधा, खैरागढ़ मार्ग की ओर से भारी वाहनों का आवागमन रखा जाएगा. चिखली चौक, धमधा रोड से कार्यक्रम की ओर किसी भी प्रकार की भारी वाहन को प्रतिबंधित रखा जाएगा. रावण भाठा चौक नगपुरा की ओर से भारी वाहनों को दुर्ग की ओर डायवर्सन करेंगे दुर्ग, कोटनी, भिलाई, रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे पार्किंग में अपनी वाहनों को खड़ा करेंगे.

बाईपास महमरा, गनियारी, अंजोरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुगण नगपुरा पुलिस चौकी के बगल मैदान में वाहन पार्क करेंगे. खैरागढ़, जाल बांधा, धमधा की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण नगपुरा चौकी के पहले दाएं बाएं और पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.