चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने बाद कई बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़ने की लाइन में हैं। सुनील जाखड़ के बाद अब पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। मनप्रीत बादल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मनप्रीत बादल आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। 2011 में उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल (SAD)से अलग होकर पंजाब पीपुल्स पार्टी बना बनाई थी। लेकिन 2016 में मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी पंजब पीपुल्स पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया था।