राज्यपाल श्री डेका से पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया और श्री कटारिया ने भी श्री डेका को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा लोकभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।
