पूर्णिया में मां दुर्गा की मूर्ति तोड़ने पर बवाल..तोड़फोड़-आगजनी, गुस्साई भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीटा
पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के अनगढ थाना के मजगामा गांव मे दुर्गा मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है. प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपी एक मुस्लिम युवक एहतशाम को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई की. उसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया है. इस दौरान एक युवक ओम प्रकाश सिंह घायल भी हो गया. कुछ लोगों का कहना है कि गोली लगने से घायल हुआ है. हालांकि, प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. फिलहाल घायल ओम प्रकाश का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. डीआईजी ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से एक आरोपी मूर्ति तोड़ने वाले एहतशाम और दूसरे पक्ष से हंगामा करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्थिति अभी सामान्य है. आरोपी को बचाने के दौरान पुलिस ने चार राउंड फायरिंग भी की है. वहीं, उग्रभीड़ ने वहां हंगामा तोड़फोड़ और आगजनी भी किया गया. जिसमें एक दुकान भी जला दिया गया.
पूर्णिया #बिहार में एक विधर्मी ने माँ दुर्गा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया..
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की… 💯😑🪓 pic.twitter.com/DD4cuHLygx— Rahul Singh Sholankey (@RSSholankey) September 20, 2025
डीआईजी ने कहा कि खंडित मूर्ति को वहां से हटाकर वहां नई मूर्ति लगाई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी डीएम एसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल किया है.
