पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, किराए के घर पर कब्जा करने का आरोप, 31 साल पुराना है मामला

बिहार की सियासत में शुक्रवार रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था, जिसमें वह किराये पर रहने गए थे. पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला, फिर उस पर कब्जा कर लिया. इसे लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

अदालत ने पप्पू यादव को कई बार समन जारी किया, लेकिन वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पटना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई है. आज शनिवार कोर्ट में उनकी पेशी होगी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *