अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा की सीक्वल फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर की रात 12 बजे शुरू हुई। एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा 2: द रूल’ तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म की प्री-सेल्स ने पठान, गदर-2 और जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म पठान को पछाड़ा, एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में ‘पुष्पा 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। फिल्म ने अब तक भारत में 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने प्री-सेल्स में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है। जनवरी 2023 में पहले दिन फिल्म पठान के 2 लाख से कम टिकट बिके थे। पुष्पा- 2 से पहले, फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में सबसे आगे थी।
