राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती, ये दुर्भाग्य जनक है

राष्ट्रीय

राहुल गांधी की सुरक्षा में जानबूझकर चूक का आरोप कांग्रेस लगा रही है। इस मामले में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बयान दिया। रायपुर से नवागढ़ रवाना होने के पहले हैलीपैड पर उन्होंने मीडिया से बात की। इसके साथ राज्यपाल की ओर आरक्षण विधेयक रोकने पर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी की सुरक्षा में ढिलाई बरती गई है। जब भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए। वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है।