सास नीता अंबानी का हाथ थाम दिवाली पार्टी में पहुंचीं राधिका, साड़ी में लुटी लाइमलाइट

अंबानी परिवार की छोटी बहू, राधिका मर्चेंट, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी 2025 में अपनी सास नीता अंबानी का हाथ थामे पहुंचीं. नीता और राधिका दोनों ही पार्टी में शानदार अंदाज में नजर आईं. दोनों ही खूबसूरत साड़ियों में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं. दोनों के लुक्स ने पार्टी में खूब लाइमलाइट चुराई.

नीता अंबानी की बात करें तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई सिग्नेचर सिल्वर सीक्विन साड़ी पहनी थी. साड़ी पर बारीक शेवरॉन डिटेलिंग थी, जो इसे चमकदार और पार्ट परफेक्ट बना रही थी. नीता अंबानी ने इस ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस टच जोड़ने के लिए साड़ी को विदआउट स्लीव्स मैचिंग सीक्वेंस ब्लाउज के साथ पेयर किया.

अपने सिल्वर लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए, नीता अंबानी ने अपने पर्सनल कलेक्शन से हार्ट शेप्ड कोलंबियाई पन्ने के झुमके और इनसे मैच करता हुआ पन्ना और हीरे का ब्रेसलेट पहना था. इसके साथ ही हर्मीस का एक स्पेशल एडिशन मिनी बिर्किन बैग कैरी किया.

नीता अंबानी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टाइलिश बन बनाया और ग्लॉसी मेकअप भी किया, जो उन्हें बहुत सूट कर रहा था. नीता अंबानी बहुत रॉयल लग रही थीं, वहीं उनकी बहू राधिका भी ऑफ-वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं. राधिका की साड़ी शीयर फैब्रिक की थी, जिसे मोतियों से सजाया गया था. ऑलओवर साड़ी पर मोतियों का काम था, जो राधिका के लुक को शानदार और एलिगेंट दोनों बना रहा था. उन्होंने साड़ी को पतली सी स्ट्रिप वाले विदआउट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था.