एंटीलिया के गणेशोत्सव में छाईं राधिका अंबानी, ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर डांस कर मोहा सबका मन, VIDEO

देश के सबसे बड़े बिजनसमैन में एक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव का बेहद भव्य आयोजन किया गया. एंटीलिया के इस ग्रैंड गणेशोत्सव में बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की दिग्गज कई हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन इस पूरे आयोजन में सबसे ज्यादा ध्यान अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी ने खींचा.

राधिका ने भगवान गणेश की प्रसिद्ध स्तुति ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर बेहद भावुक और भक्तिमय क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस दी जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया. आपको भी एक बार उनकी सुंदर परफॉर्मेंस जरूर देखनी चाहिए.

पारंपरिक भारतीय परिधान में सजी राधिका अंबानी ने अपने भरतनाट्यम और क्लासिकल डांस हुनर का प्रदर्शन करते हुए बप्पा के चरणों में नृत्य सेवा अर्पित की.

राधिका ने इस खास मौके पर लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के हिसाब से प्री-स्टिच्ड स्कर्ट के रूप में कैरी की थी. ये साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. इस साड़ी पर एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी और जरदोजी की बारीक डिटेलिंग का काम था.

राधिका ने गले में डबल लेयर हार, माथा पट्टी और कमरबंध पहनी थी. उन्होंने डायमंड के ही कंगन और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे. नाक में नथ और माथे पर छोटी बिंदी राधिका के लुक को चार चांद लगा रही थी. उन्होंने लाइट लिपस्टिक, आईलाइनर, काजल और ब्लश के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया था.

‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ स्तुति के हर बोल पर राधिका के एक्सप्रेशन्स और सटीक ताल-लय ने समां बांध दिया. उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया.

राधिका अंबानी के इस भक्तिमय डांस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा और फैंस उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.