छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को राधिका खेड़ा के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राधिका खेड़ा ने घटना के दो दिन बाद सोशल मीडिया एक्स पर फिर एक पोस्ट कर इशारों-इशारों में (पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) पर निशाना साधा है। साथ ही लड़कियों के लिए लड़ने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ध्यान इस विवाद की ओर आकर्षित करने की बात कही है।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा है कि दुशील (कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला) को लेकर कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं… लड़ सकती हूं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी (प्रियंका गांधी) का स्वागत है…। इस पोस्ट के बाद एक बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जरिए राधिका ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर निशाना साधा है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रवक्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर राधिका खेड़ा ने ट्वीट कर कहा- कौशल्या माता के मायके में बेटियां सुरक्षित नहीं है। खेड़ा के इस ट्वीट के बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। राधिका के ट्वीट के बाद इस मामले पर सियासी घमासान तेज हो चुका है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उनकी राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो क्या कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी? कांग्रेस अपने महिला प्रवक्ता के साथ न्याय नहीं कर सकती तो देश की महिलाओं को क्या न्याय देगी।
भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के ट्वीट से हम दुखी है। राधिका आप कांग्रेस से बच लीजिए। बाकी मोदी की गारंटी, कौशल्या माता की धरती पर आप सुरक्षित हैं। इस पूरे मामले में राधिका खेड़ा ने कोई जवाब नहीं दिया। वह घटनाक्रम से अगले दिन कांग्रेस मुख्यालय भी नहीं पहुंची। इधर सुशील आनंद ने इस मामले पर कहा है कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगाऊंगा, बल्कि पार्टी पूछे तो पार्टी के भीतर जवाब दूंगा।
राधिका खेरा को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नईदिल्ली पार्टी मुख्यालय के निर्देश के बाद वह विधानसभा चुनाव से प्रदेश में हैं। वह छत्तीसगढ़ की मीडिया प्रभारी हैं। कई राज्यों में वह मीडिया समन्वयक भी रह चुकी है। राष्ट्रीय महिला प्रवक्ता के ट्वीट के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस को घेरा है।
छत्तीसगढ़ के राजीव भवन कॉंग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा को रोना पड़ा।
कॉंग्रेस के चमचों से ही कॉंग्रेस की महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं ।
यही है कॉंग्रेस नेताओं का वास्तविक चरित्र। https://t.co/GMijYvJf6N
— Prashant Umrao (Modi Ka Parivar) (@ippatel) May 1, 2024