उज्जैन में लॉन्च हुआ राहु-केतु का गाना, CM ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को फिल्म ‘राहु केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजा कुमारी का गाया एक गीत भी लॉन्च् हुआ। इस मौके पर फिल्म का नया गीत लॉन्च किया गया, जिसे मशहूर रैपर-सिंगर राजा कुमारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने फिल्म के कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि आज उज्‍जैन नगरी में फिल्‍म राहु-केतु के गीत की लॉंचिंग हुई है। उन्‍होंने राहु-केतु फिल्‍म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस फिल्‍म के गीत के माध्‍यम से देश के युवाओं, समाज और परिवारों पर होने वाले नशे के दुष्प्रभावों और इस बुराई को जड से खत्‍म करने का संदेश को जन-जन तक पहुंचेगा। उन्‍होंने नशे के दुष्‍प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा कुछ समय पूर्व प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों की सीमा से मदिरा दुकानों को बाहर किया है। मुख्‍यमंत्री ने फिल्‍म के समस्‍त कलाकारों और उनकी टीम को अपनी ओर से शासन द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए आश्‍वस्‍त किया।मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्‍थल पर फिल्‍म के कलाकारों को चंदेरी की शॉल और गोंद की पेंटिंग भेंट कर उनका सम्‍मान किया। फिल्‍म की टीम की तरफ से भी मुख्‍यमंत्री को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्‍वलन करने के पश्‍चात फिल्‍म के गाने’’ किस्‍मत की चाबी’’ को लॉन्‍च किया।

फिल्म की स्टार कास्ट में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, राजा कुमारी और शालिनी पांडे शामिल हैं। पुलकित और वरुण की जोड़ी ‘फुकरे’ सीरीज से लोकप्रिय है और इस फिल्म में भी वे कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। विपुल विग के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोककथाओं और ज्योतिष पर आधारित है और 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रमोशन कार्यक्रम में गीत लॉन्च और कलाकारों के मनोरंजन से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया।