राहुल गांधी रायबरेली के लिए रवाना, आज करेंगे नामांकन, सोनिया गांधी भी हैं साथ

राष्ट्रीय

राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे। राहुल गांधी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज रायबरेली में कांग्रेस विशाल जनसभा करेगी। राहुल गांधी कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ रायबरेली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे राहुल गांधी के नामांकन में होंगे। साथ ही राहुल के समर्थन में चुनावी रैली में शामिल होंगे।