टपरी पर चाय पीने पहुंचे राहुल गांधी, बैज को ऑफर की बिस्किट, सचिन पायलट के साथ दिखी गजब जुगलबंदी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। राहुल गांधी अपना काफिला रोककर एक चाय की टपरी पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चाय पी और बिस्किट भी खाई। राहुल गांधी के दौरे में सबसे खास बात दिखाई दी सचिन पायलट के साथ उनकी जुगलबंदी। सचिन पायलट और भूपेश बघेल को अपनी ही गाड़ी में बैठाकर राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से एयरपोर्ट वापस लौटते समय राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखाई दिया। राहुल गांधी ने VIP रोड स्थिति एक चाय की टपरी पर अपनी गाड़ी रोकवाई और यहां चाय पीने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने PCC चीफ दीपक बैज को खाने के लिए बिस्किट दी। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
राहुल गांधी जब एयरपोर्ट के लिए निकले थे उसी दौरान उन्हें रास्ते में धरिया कैंटीन दिखाई दी। राहुल गांधी वहां पहुंच गए। इस दौरान कैंटीन में मौजूद बच्चों के साथ भी राहुल गांधी ने चर्चा की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यहां मौजूद लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाई। राहुल गांधी के आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ कैंटीन के पास जमा हो गई थी।
रायपुर में राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज
गाड़ी रोककर टपरी में चाय पीने पहुंचे
कैंटीन में में मौजूद बच्चों के साथ की चर्चा
4 घंटे के दौरे में सचिन पायलट संग दिखी जुगलबंदी
राहुल गांधी इस कैंटीन में थोड़ी ही देर के लिए रुके थे। चाय नाश्ता करने के बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। कैंटीन में भी राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच गजब की जुगलबंदी दिखाई दी। बता दें कि सचिन पायलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी हैं।
राहुल गांधी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए आए थे। राहुल गांधी करीब 4 घंटे तक रायपुर में रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सभी शहर और जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा की और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स दिए। राहुल गांधी के साथ भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी दिखाई दिए।
