डोंगरगढ़ : पाखंडी बाबा के आश्रम में रेड पड़ी तो मिला गांजा, सेक्स टॉय और नशीली गोलियां, खुद को बताता था योगगुरु

छत्तीसगढ़ की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। यह बाबा प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास अपना आश्रम बनाकर रह रहा था। पुलिस को इस आश्रम के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को आश्रम में रेड के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और नशीले पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में आश्रम से 2 किलो गांजा, सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, वियाग्रा टेबलेट और इंजेक्शन मिले हैं। बाबा ने अपना नाम योगी कांती अग्रवाल बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह 20 सालों तक गोवा में रहा और वहीं से योग सीखकर आया था। डोंगरगढ़ में वह अपने आश्रम में विदेशी लोगों को योग सिखाता था। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी ने बताया कि प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित योगी बाबा कांतीलाल अग्रवाल को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इसी कड़ी में बुधवार को फॉर्म हाउस में विधिवत रेड की गई। तलाशी दौरान बरामदा में रखे दीवान के अंदर से दो पैकेट मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह डोंगरगढ़ का स्थाई निवासी है। उसने 20 वर्षों तक गोवा में रहकर उसने योगाश्रम चलाया। जिसमें विदेशी पर्यटकों को योग सिखाया जाता था। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि वह 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है। 10 से अधिक एनजीओ संस्था का डायरेक्टर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोवा के तर्ज पर डोंगरगढ प्रज्ञागिरी के पास 2 महीने से योगाश्रम का निर्माण कर था। रोपी के एनजीओ संस्थान व विदेश यात्रा की जांच की जा रही है। आरोपी के पास अलग-अलग देश के योग के सर्टिफिकेट भी है। बताया जा रहा है कि वह 2 साल पहले डोंगरगढ़ आया था। इसी दौरान उसने आश्रम के लिए जमीन खरीदी थी। यहां जमीन खरीदने के बाद उसने आश्रम बनवाना शुरू किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। इस मामले की पूरी जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आश्रम को सील कर दिया गया है और निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *