रेल यात्री ध्यान दें! ये 10 ट्रेनें हो गई हैं रद्द, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर दिक्कतों भरा हफ्ता होने वाला है. बिलासपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के तहत ‘रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग’ का बेहद जरूरी काम किया जाना है. इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसके कारण 25 जून से 29 जून 2026 के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट की रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी. इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को बिलासपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) किया गया है.
रद्द होने वाली 10 गाडियों की लिस्ट:
(1) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(2) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(3) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(4) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(5) 25 और 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(6) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(7) 25 और 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी.
(8) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
(9) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
(10) 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:
(1) 25 और 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से झारसुगुड़ा के लिए चलेगी. गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
(2) 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक चलेगी. इसके अलावा बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
(3) 25 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी. यह गाड़ी बिलासपुर और रायपुर के बीच रद्द रहेगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है. अगर आपकी यात्रा 25 से 29 जून के बीच इस रूट पर है, तो घर से निकलने से पहले रेलवे पूछताछ नंबर या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.
