सस्ता मिलेगा रेल टिकट, RailOne App पर होगा फायदा

रेलवे टिकट पर डिस्काउंट पाने के लिए बहुत से पैसेंजर्स अलग-अलग ट्रिक्स लगाते हैं. अब ये सब कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, अब RailOne App से टिकट खरीदने पर इंस्टैंट कैशबैक हासिल होगा. अब इस ऐप पर अनरिजर्व्ड टिकट लेने पर 3 परसेंट का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. RailOne ऐप पर पहले 3 परसेंट का कैशबैक सिर्फ R-wallet से पेमेंट करने पर मिलता है. अब सभी ऑनलाइन पेमेंट करने पर 3 परसेंट का कैशबैक मिलेगा. 3 परसेंट कैशबैक का फायदा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक होगा. यह 6 महीने तक ऑफर चलेगा. रेल मंत्रालय की तरफ से सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम (CRIS) को इस नियम के लिए जरूरी आदेश जारी किये जा चुके हैं. अब रेल वन ऐप पर डिजिटल पेमेंट करके सभी जनरल टिकट पर 3 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. अगर कोई टिकट 100 रुपये का है, तो 3 रुपये का कैशबैक उनको मिल जाएगा.

भारतीय रेलवे का ऑल इन वन ऐप RailOne से रिजर्वेशन, अनरिजर्व्ड, प्लेटफॉर्म टिकट और ट्रेन रनिंग स्टेटस आदि चेक कर सकते हैं. RailOne App, एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. इसे Samsung से लेकर iPhone तक में इसको इंस्टॉल किया जा सकता है. RailOne App से अनरिजर्व्ड/जनरल टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर लगे QR कोड को स्कैन करना होगा. इसके बाद डेस्टिनेशन का नाम एंटर करके टिकट खरीद सकते हैं.