रेलवे ने 1800+ पदों पर निकाली नई भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट बेस पर होगा डायरेक्ट सेलेक्शन
रेलवे के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने 1800 से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की तरफ की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। ऐसे में वो कैंडिडेट्स जो रेलवे के साथ काम करने के इच्छुक हैं, वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
आरआरसी ने अप्रेंटिस की यह रिक्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाली हैं। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट बेस पर ही कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा।
RRC अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
उम्र सीमा: आवेदक ने कम से कम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 24 साल का न हुआ हो। एज लिमिट की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में कैटेगिरी के मुताबिक नियमानुसार छूट दी जाएगी।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की जरूरी जानकारी
भर्ती आयोग रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
पद अप्रेंटिस
टोटल वैकेंसी 1853
ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org
आवेदन शुरू 8 जुलाई 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
योग्यता 10वीं पास के साथ आईटीआई
आयुसीमा 15-24 वर्ष तक
सेलेक्शन प्रोसेस मेरिट बेस पर कोई (लिखित परीक्षा नहीं)
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल
स्टाइपेंड सरकारी नियमानुसार मंथली स्टाइपेंड
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन RRC Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक RRC Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
