छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव जारी है। 24 घंटे में उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके 2 दिन बाद 2-3 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ सकती है। रायपुर और बिलासपुर में बादल छाए रहेंगे, जबकि बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी छत्तीसगढ़ में रहेगा। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी जारी रहेगा, जिससे रात का तापमान गिर सकता है।
शुक्रवार का मौसम – दुर्ग: सबसे गर्म शहर रहा, अधिकतम तापमान 0°C दर्ज किया गया।
अंबिकापुर: सबसे ठंडा शहर रहा, न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया गया।