यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यूपी और राजस्थान समेत 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है। राज्यस्थान के 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, यूपी के 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह बारिश हुई। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई थी। दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।