रायपुर में दोपहर बाद झमाझम बारिश ने बदला मौसम…

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन का आज आखिरी दिन है। इस बीच रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तेज पानी बरसने के बाद बूंदाबांदी का दौर जारी है। 2 दिनों से रायपुर समेत कई जिलों में मानसून पर ब्रेक लगने के चलते उमस बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री महासमुंद में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में पारा 21.6 डिग्री रहा। आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मानसून खत्म होने तक 5 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी।