छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक बारिश का दौर, 25-26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. पढ़ें 30 सितंबर तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम.

25-09-2026 का मौसम: छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज चमक के साथ तेज हवा (40-50 kmph) एवं वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है.

26-09-2026 का मौसम : इस दिन भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी है.

27-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के तहत, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

28-09-2026 का मौसम : प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

29-09-2026 का मौसम : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस तारीख के लिए भी कोई चेतावनी नहीं है.

30-09-2026का मौसम : राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दिन के लिए भी मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने, ओले गिरने या गड़गड़ाहट होने पर तुरंत पक्के घर में चले जाएं. यदि बाहर हों तो उकड़ू बैठें, लेकिन पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहें. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें. तेज हवाओं से कच्चे घर और छप्पर उड़ सकते हैं. फसलों को ओलों से बचाने के लिए एंटी-हेल नेट लगाएं और खुले में रखे कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें.