छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज फिर बारिश के आसार, तापमान सामान्य 4 से 5 डिग्री तक गिरा

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर समेत सभी संभागों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश के आस-पास अब भी तीन सिस्टम सक्रिय हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवा भी चल रही है। वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम में नम होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं बाकि जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका और चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज गुरुवार को भी मौसम खुशनुमा है। साथ ही बारिश और अंधड़ की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। इससे यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है।