CG NEWS : दुर्ग और बिलासपुर में बारिश के आसार, 16 से 19 मार्च तक यलो अलर्ट जारी

क्षेत्रीय

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है। 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा।