रायपुर : आकाश शर्मा को अपने ही वार्ड में बढ़त नहीं.. मीनल के वार्ड में बीजेपी एकतरफा आगे

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : रायपुर दक्षिण के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराया है। जिस वार्ड में आकाश शर्मा रहते हैं, वहां भी उन्हें लीड नहीं मिल पाई। आकाश शर्मा के उस वार्ड में भी उन्हें बढ़त नहीं मिल पाई, जहां वे खुद रहते हैं। पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड है, जहां भाजपा के मृत्युंजय दुबे पार्षद हैं। इस वार्ड के 16 बूथों में से 15 बूथों पर भाजपा आगे रही। केवल अश्विन नगर क्षेत्र में एक बूथ पर आकाश शर्मा को सिर्फ 1 वोट से बढ़त मिली, जबकि भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी यहां करीब 2000 वोटों से आगे रहे। आकाश शर्मा को जिन वार्डों में बढ़त मिली, वहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा थी। दक्षिण विधानसभा के 19 वार्डों में से केवल दो वार्डों में ही आकाश शर्मा को बढ़त मिली। वे मेयर एजाज ढेबर के वार्ड से 242 वोटों और MIC सदस्य समीर अख्तर के वार्ड से 401 वोटों से सुनील सोनी से आगे रहे।

भाजपा को मीनल चौबे के वार्ड चंगोरा भाठा से भी बड़ी बढ़त मिली, जहां के सभी 14 बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां सुनील सोनी को 3104 वोटों से लीड मिली। इसी तरह ब्राम्हणपारा वार्ड, जहां ब्राम्हण समाज के वोटरों की संख्या अधिक है, से भी भाजपा को 3017 वोटों से विजय प्राप्त हुई।