रायपुर : भारत माता चौक में की जाएगी महाआरती, CM साय सहित कई अन्य नेता रहेंगे मौजूद

क्षेत्रीय

रायपुर: भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान अभी लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी कल 14 अगस्त को रायपुर पश्चिम में तिरंगा यात्रा की निकलेगी। इस तिरंगा यात्रा में भव्य बाइक रैली भी निकाली जाएगी। रैली के जरिये हर घर तिरंगा का संदेश दिया जाएगा। वहीं इस बीच शाम 6.30 बजे के करीब भारत माता चौक में महाआरती की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस महाआरती में CM साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित कई अन्य नेता भी यहां पर मौजूद रहेंगे। जिसकी जानकारी पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने दी है। इसके साथ ही इस दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ में 12 लाख से ज्यादा तिरंगे लहराए जाएंगे. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के द्व्रारा किया जाएगा।