रायपुर : क्रिकेट स्टेडियम मे कालाबाजारी…. 20₹ का पानी बोतल 150 ₹ में… मचा पूरा लूट
रायपुर : 3 दिसम्बर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हुआ. स्टेडियम के अंदर एमआरपी से अधिक रेट पर बिकी सामान, 20 की पानी बोतल को ₹150 में बेचा गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में बुधवार को हुए मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के द्वारा दावा किया गया था कि स्टेडियम के अंदर खाने-पीने का समान एमआरपी रेट में मिलेगा लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है । 100 रूपए का एक पैकेट चिप्स बिका जिससे लोगो में नाराजगी है
मैच का रोमांच अपनी जगह, लेकिन स्टेडियम में इस तरह की मनमानी कीमतों ने फैंस को परेशान कर दिया। प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं और लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं।
