रायपुर में मासूम बच्ची को किडनैप कर रेप, सिग्नल से खाना खिलाने के बहाने ड्राइवर ने कार में बैठाया

छत्तीसगढ़ : रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नाबालिग लड़की तेलीबांधा में सिग्नल पर ड्राइवरों से भीख मांगकर अपना गुज़ारा करती है। बुधवार रात 9:30 बजे दो नाबालिग और उनके दोस्त सिग्नल पर पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने पीड़िता को खाना देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। फिर वह उसे VIP रोड ले गया और उसके साथ रेप किया। जब नाबालिग काफी देर तक अपने परिवार के पास नहीं पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

नाबालिग के परिवार से मिली जानकारी के बाद ACCU, तेलीबांधा थाने की एक टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में रात भर छापेमारी की। सुबह 4 बजे उसे पकड़ लिया। नाबालिग लड़की ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसने रेप की बात कबूल कर ली। रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द ही पूरी कहानी का खुलासा करेंगे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किडनैपिंग और रेप समेत POCSO एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल जांच और दूसरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *