रायपुर : सातवीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ : रायपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के इंद्रप्रस्थ सोसाइटी की लिफ्ट सातवीं मंजिल से बेकाबू होकर नीचे गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, लिफ्ट फेस 2 के D ब्लॉक की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। लिफ्ट के गिरने का वीडियो सामने आया है। ऊपर जाती लिफ्ट का 7वीं मंजिल पर पहुंचने पर पहले दरवाजा खोलने पर बेकाबू लिफ्ट हुई थी। घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिलाएं लिफ्ट का दरवाजा खोलकर अंदर जा रही थी इसी दौरान लिफ्ट बेकाबू हो गई। जिसके कारण सीधा नीचे जा गिरी। हादसे में महिलाओं के हाथ में चोट लगी है।
रायपुर इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से दो महिलाएं हुई घायल. इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 के D ब्लॉक की गिरी लिफ्ट. सातवीं मंजिल से बेकाबू होकर नीचे गिर गई लिफ्ट.. लिफ्ट गिरने का वीडियो आया सामने… ऊपर जाती लिफ्ट का 7वीं मंजिल पर पहुंचने पर पहले दरवाजा खोलने पर बेकाबू हुई… pic.twitter.com/jDlYWhISgq
— INH 24X7 (@inhnewsindia) November 26, 2025
