रायपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, 6 थाना प्रभारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ : रायपुर पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। रायपुर के सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह फेरबदल राजधानी की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इस आदेश के तहत, अजीत सिंह राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ किया गया है। वहीं, डीडी नगर थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह को रायपुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मौदहापारा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह को डीडी नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुकेश शर्मा को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर मौदहापारा का थाना प्रभारी बनाया गया है।

मनीष तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से माना थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात विभाग से हटाकर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना है। रायपुर पुलिस विभाग के इस फेरबदल से शहर के विभिन्न थानों में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है।