रायपुर: कल RCB और KKR की टीम भिड़ेंगी, बारिश का अलर्ट

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई को KKR और MI का मैच होना है। इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही है। लोगों में मैच को लेकर उत्साह है। लेकिन RCB की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। दर्शकों मैच में फ्री वाई-फाई नहीं मिला। यहां तक की 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रूपए में बेची गई। खाने के समान भी महंगे दामों में बेचे गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हालांकि अब तक पूरे मामले में RCB मैनेजमेंट की ओर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा दूसरे मैच के संबंध में बड़ा अपडेट ये भी है कि 13 मई की शाम बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। KKR की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और शाम 5 बजे खिलाड़ियों ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू किया।प्रैक्टिस सेशन के दौरान KKR के बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास फोकस किया।

खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते नजर आए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे प्रैक्टिस सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम मैनेजमेंट की ओर से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अभ्यास सत्र में रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने नेट्स में करीब 60 गेंदों का सामना किया और इनमें से 15 गेंदों को मैदान के बाहर पहुंचाया। रिंकू बड़े शॉट्स लगाने की लय में नजर आए और उन्होंने डेथ ओवर बल्लेबाजी पर विशेष अभ्यास किया। KKR के अनुभवी ऑलराउंडर सुनिल नरेन ने लगभग 5 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी स्पिन और वैरिएशन पर काम किया। टीम मैनेजमेंट डेथ ओवरों में रन रोकने की रणनीति पर खास ध्यान देता नजर आया।

स्टेडियम में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और दर्शकों को सीमित एरिया से ही खिलाड़ियों को देखने की अनुमति दी गई। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे अभ्यास सत्र के दौरान तैनात रहे। मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया।दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी खाने-पीने की वस्तुओं की आधिकारिक रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी।

इसका फायदा उठाकर अलग-अलग वेंडर्स अपनी मनमर्जी से कीमत वसूलते नजर आए।कई दर्शकों ने कहा कि पानी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स जैसी सामान्य चीजें भी बाजार कीमत से काफी महंगी बेची जा रही थीं।