राजस्थान में तापमान 36°C, MP में भी 30°C से ज्यादा, हरियाणा में अप्रैल जैसी गर्मी, उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां दिन का तापमान तापमान 36°C से ज्यादा रहा। यह लगातार दूसरे दिन था। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C तापमान रहा। बाकी राज्यों में भी 30°C से ज्यादा रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। बुधवार को राज्य के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके बाद बारिश की संभावना है। इधर उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई।
सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया। 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है।
