राजस्थान में ओले, एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश
देश के 12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। मार्च के महीने में जहां पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिर रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का बदला हुआ आकार है। आमतौर पर यह सिस्टम कर्व्ड (मुड़ा हुआ) होता है। इस बार यह सीधी लाइन में है। यह रेन बैंड 1000 किमी लंबा है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान और इंडिया तक इसका असर है।
दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिम से आने वाला बादलों का एक सिस्टम होता है। जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी कराता है। क्लाइमेट साइंटिस्ट डॉ. प्रदीप के अनुसार, मौजूद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपनी बनावट के कारण बेहद दुर्लभ है। जिससे शक्तिशाली आंधी-तूफान और गरज वाले बादल पैदा करने की क्षमता है।
