राजस्थान : प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 41 आरएएस के तबादले, देखें लिस्ट

सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 222 अधिकारियों के तबादले के एक दिन बाद कल मंगलवार देर रात 41 आरएएस अफसर और बदल दिए. इनमें 22 एसडीएम शामिल हैं. 15 सितंबर को जिन अधिकारियों के तबादले किए थे, उनमें कुछ को फिर से इधर-उधर किया गया है. कार्मिक विभाग ने तबादला सूची जारी की. इसमें जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में पांच उपायुक्त बदले गए हैं.