जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 96.23 फीसदी बच्चे हुए पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने कक्षा 12वीं के सीनियर सेकेंडरी (कला, विज्ञान और वाणिज्य) तीनों विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन माध्यम से नतीजों की घोषणा की. इस साल 12वीं परीक्षा में 96.23 फीसदी बच्चे पास हुए.इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े.
इस साल करीब 9 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
