राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. आज रूसी राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन है. आज पुतिन और पीएम मोदी 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट पहुंच चुके हैं, जहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके साथ भारतीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद है. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin reaches Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/TxTmBuTwpW
— ANI (@ANI) December 5, 2025
