रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की, आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की और इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रजनीकांत की तारीफ पर रिएक्ट करते हुए इसे अपने करियर का खास और इमोशनल मोमेंट बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है… धुरंधर 2। आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं! रणवीर और पूरी कास्ट व क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है। जय हिंद।’

रजनीकांत की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘सर, हम सब एंटरटेनमेंट को सिर्फ आपके एक ही बेंचमार्क से मापते हुए बड़े हुए हैं। दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और खुद को बड़ा महसूस कराने के साथ, उसी स्वैग और ग्रेस के साथ यह सब करना, यह प्योर मेजिक है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आपका धुरंधर 2 को मस्ट वॉच कहना, मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सुपरस्टार मोमेंट जैसा लगता है। यह उसी शख्स का आशीर्वाद लगता है, जिसने हम सभी को बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों से परे आभारी हूं, सर। यह सीधे दिल को छू गया। जय हिंद।’

रजनीकांत से पहले कई साउथ एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था – धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।

अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की।

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, – अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।

उन्होंने आगे लिखा था- आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।