राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वायड के साथ घंटों चला तलाशी अभियान

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि जिला न्यायालय राजनांदगांव बम लगाए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपियों द्वारा मेल किया गया था. न्यायालय के अलग-अलग कक्ष में बारीकी से जांच की गई.अज्ञात मिल जो आया है, उसके संबंध में अज्ञात आरोपियों के संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *