दिल्ली में वोटिंग से पहले राम रहीम को पैरोल, पहली बार सिरसा डेरा जाने की परमिशन

राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव और हरियाणा में निगम चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार (28 जनवरी) सुबह 6 बजे वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल से निकला। राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद मंगलवार (28 जनवरी) को हरियाणा के रोहतक की जेल से रिहा कर दिया गया। राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है। बताया कि 57 वर्षीय राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा के सिरसा स्थित अपने डेरा पहुंचा। मंगलवार को राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से सात गाड़ियों के काफिले के साथ निकलते हुए देखा गया। मंगलवार सुबह 8:40 बजे वह सिरसा स्थित डेरा पहुंचा। दो महिला शिष्यों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह उनका पहला सिरसा डेरा दौरा है।