रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, लालबागचा राजा पहुंचे थे
एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बप्पा का आशीर्वाद लेकर आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। रणवीर ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा, बप्पा की कृपा से। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने और उनका आशीर्वाद लेने, आगे के सफर के लिए, जीवन के सफर के लिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हजार बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं। आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर रहेगा। बस, धन्यवाद। जय गणेश। जय गणेश।”
Ranveer Singh pledges to fund the EDUCATION OF 1,000 GIRLS on PM Modi Ji’s birthday.
Now THIS is how you celebrate a leader’s birthday ❤️ pic.twitter.com/CQpQCmf2Xl
— Sunny Raj (@SunnyRajBJP) September 18, 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत लोग अलग-अलग तरह की सेवा का संकल्प ले सकते हैं।
रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी कल इस अभियान से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है।
गुरुवार को आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही आलिया ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना की भी तारीफ की। उन्होंने इसे समाज के लिए कुछ करने और मिलकर काम करने की सोच बताया।
