कृषि मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से किया रेप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध…गिरफ्तार
कोरबा पुलिस ने गुरुवार को कृषि मंडी अधिकारी को रेप के मामले गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी करने से साफ इनकार दिया। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृषि मंडी कटघोरा में राहुल साहू अधिकारी के पद पर कार्यरत था। इस दौरान राहुल ने उससे दोस्ती की, फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने कहा कि वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, इससे वह उसके झांसे में आ गई। इसी माह दोनों की शादी तय होने वाली थी। लेकिन अचानक राहुल साहू ने अपना फोन बंद कर संपर्क से बाहर हो गया। महिला ने कहा कि किसी तरह नंबर हासिल कर उससे उससे संपर्क किया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं राहुल ने उसे धमकाते हुए कहा कि जो करना है कर लो, इसलिए मामले की रिपोर्ट लिखानी पड़ रही है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और एसआइ राजेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर राहुल साहू की पतासाजी कराया। तब राहुल के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा में पदस्थ होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने घरघोड़ा जाकर राहुल साहू को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया। बाद में कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
