छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 14 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप किया, फिर उसे मार डाला। आरोपी ने पहले पोर्न VIDEO देखा। इसके बाद बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वारदात के वक्त चिल्लाने पर ईंट और बत्ते से मारा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र में 14 साल के एक लड़के ने पहले पोर्न वीडिया देखा, इसके बाद बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने छत पर ले गया और बच्ची के साथ पहले रेप किया, फिर जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने ईंट और बत्ते से मारकर हत्या कर दी।
गीतांजलि कॉलोनी से लगे स्वर्णिम एरा कॉलोनी की एक बिल्डिंग में कोनी क्षेत्र के कुछ मजदूर काम करते हैं और परिवार सहित वहां रहते भी हैं। इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की अर्धनग्न लाश बिल्डिंग की छत पर मिली है। मंगलवार की सुबह एक मजदूर बिल्डिंग की छत पर गया। तभी उसकी नजर बच्ची की लाश पर पड़ी। बच्ची का शव खून से सना हुआ था। मजदूर घबराकर तुरंत नीचे उतरा और फिर आसपास मौजूद लोगों को और बच्ची के पिता को इसकी सूचना दी। इसके बाद बच्ची के पिता ने सरकंडा थाने में सूचना दी कि एरा कॉलोनी की बिल्डिंग की छत पर बच्ची की लाश मिली है। सूचना मिलते ही SP अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए।सोमवार शाम से लापता थी बच्ची बच्ची के बारे में जानकारी देते हुए उसकी मां ने बताया कि, बच्ची सोमवार शाम 6 बजे से लापता थी। वह चॉकलेटे लेने निकली थी। वो लोग लगातार बेटी की तलाश कर रहे थे, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली थी। मंगलवार सुबह हमारी बच्ची मृत मिली है। पुलिस ने बताया कि, इस घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए और करीब 50 संदेहियों से पूछताछ की गई। साथ ही पास ही चॉकलेट बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। इसी दौरान 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। चॉकलेट खिलाने के बहने छत पर ले गया था आरोपीपुलिस ने बताया कि 14 साल का लड़का भी एरा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने लड़के की पहचान कर तुरंत उसे हिरासत में लिया। एसपी ने बताया कि, आरोपी लड़के ने बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने छत पर ले गया था। बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे घसीटा और शोर मचाने पर लड़के ने बच्ची के सिर पर लकड़ी के बत्ते से मारा, जिससे बच्ची की मौत हो गई। आरोपी के पैर पर खून के निशान मिले हैं, जिसे वो धो नहीं पाया था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी लड़का अपने मां-बाप के फोन में पोर्न वीडियो देखता था। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि, काफी दिनों से उसकी नजर बच्ची पर थी