महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनीं रश्मि शुक्ला…

राष्ट्रीय

रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का नया डीजीपी बनाया गया है। 1988 बैच की यह आईपीएस अधिकारी महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस निदेशक हैं। किरण बेदी को देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बताया जाता है। वह साल, 1970 बैच की हैं। लेकिन मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर एम.एन. सिंह ने गुरुवार को एनबीटी से कहा कि किरण बेदी से तीन साल पहले 1967 में रुकमणि नामक लड़की को आईपीएस का कैडर मिला था। लेकिन उन्होंने आईपीएस जॉइन करने से मना कर दिया। उन्होंने आईआरएस सेलेक्ट किया और वह बाद में इनकम टैक्स में चली गईं। जिस साल एम.एन. सिंह और रुकमणि का सिविल सर्विस में सेलेक्शन हुआ, उसी साल तमिलनाडु के राजगोपाल ने भी यह एग्जॉम पास किया था। राजगोपाल ने आईपीएस में जाने का फैसला किया। इन्हीं राजगोपाल से रुक्मिणी ने बाद में शादी की। वह खुद आईपीएस नहीं बनीं, लेकिन शादी आईपीएस से की।